Bihar Politisc:लालू यादव पर मंत्री नितिन नवीन का बड़ा हमला, कहा तेजस्वी यादव को सीएम बनाने का सपना नहीं होगा पूरा

    Bihar Politisc:लालू यादव पर मंत्री नितिन नवीन का बड़ा हमला, कहा तेजस्वी यादव को सीएम बनाने का सपना नहीं होगा पूरा

    पटना(PATNA):विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार की सियासत इन दिनों तेज हो हो गई है.जहां एनडीए और महागठबंधन के नेताओं में बयानबाजी कर रहे है.इसी बीच भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और मंत्री नितिन नवीन ने लालू यादव पर बड़ा हमला किया है, और कहा है कि लालू जी बोलते रहे कि बीजेपी की सरकार नहीं बनेगी और मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव बनेगा, तो वो सुन लें, तो उनका सपना पूरा होने वाला नहीं है, अपने परिवार से ज्यादा कुछ देखने वाले भी नहीं है उन्होंने कहा कि बिहार की जनता जान चुकी है और बिहार में एक बार फिर नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनेगी.

    पूरे भारत में सरकार चलाएंगे सरकार बनाएंगे-नीतीन नवीन

    वहीं कांग्रेस में संगठन के बदलाव को उन्होंने कहा कि बिना मतलब के संगठन के बदलाव से कोई फायदा होने वाला नहीं है और कांग्रेस ऐसे ही करती है हर 6 महीना 8 महीना पर बदलाव करती है उसे फायदा होने वाला नहीं है,भारतीय जनता पार्टी की सरकार जिस तरह से चल रही है हम लोग पूरे भारत में सरकार चलाएंगे सरकार बनाएंगे.

    पढ़ें सुभाष यादव पर क्या कहा

     वहीं लाल यादव के साले सुभाष यादव की खुलासे पर कहा कि लालू यादव के समय  में मुख्यमंत्री आवास से किडनैपिंग की डील होती थी.अब बताइए हम लोग कहते थे तो लोग गलत बोलते थे.जंगल राज यही था तेजस्वी यादव को जवाब देना चाहिए कि अब वह क्या बोलना है इस पर लालू जी को भी जवाब देना चाहिए. उनके परिवार के लोग ही पूरे मामले का खुलासा कर रहे हैं. इसका मतलब है जो आरोप लगा रहे थे वह सही है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news