गोपालगंज में मिथेनॉल टैंकर और ट्रेलर की जोरदार टक्कर, NH-27 पर आवागमन ठप

    गोपालगंज में मिथेनॉल टैंकर और ट्रेलर की जोरदार टक्कर, NH-27 पर आवागमन ठप

    गोपालगंज :  बड़ी खबर गोपालगंज से आ रही है जहां मिथेनॉल ज्वलनशील पदार्थ से भरी टैंकर और एक ट्रेलर ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई. घटना कुचायकोट थाना क्षेत्र के बलथरी चेक पोस्ट के पास की है. टैंकर और ट्रेलर ट्रक में टक्कर होने के बाद टैंकर से मिथेनॉल तेजी से रिसाव कर रहा है.ऐहतियातन तौर पर एनएच- 27 पर इस वक्त वाहनों का परिचालन रोक दिया गया.स्थिति गंभीर होते देख फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंच गयी है. लेकिन मिथेनॉल रिसाव को रोका नहीं जा सका है.जिला मुख्यालय से पुलिस अधिकारियों ने तुंरत मदद मांगा है.

    बताया जा रहा है कि असम से उत्तरप्रदेश की तरफ मिथेनॉल से भरी टैंकर यूपी की ओर जा रही थी तभी बलथरी के पास खड़ी टेलर ट्रक से टक्कर हो गयी.खतरा को देखते हुए वाहनों के परिचालन को रोक दिया गया है.चेकपोस्ट के पास के एरिया को खाली कराया जा रहा है ताकि संभावित खतरा को टाला जा सके.मौके पर कुचायकोट थानाध्यक्ष दर्पण सुमन, बीडीओ, सीओ के अलावा बड़ी संख्या में पुलिस टीम को तैनात किया गया है.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news