पटना में किराना गोदाम में भीषण आग, कई दुकानों तक पहुंचीं लपटें

    पटना में किराना गोदाम में भीषण आग, कई दुकानों तक पहुंचीं लपटें

    पटना(PATNA):पटना में सोमवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बिहार विद्यालय परीक्षा समिति कार्यालय के सामने स्थित जयदीप बग्गा के किराना गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई.देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और ऊंची-ऊंची लपटों के साथ घना धुआं पूरे इलाके में फैल गया.आग की चपेट में आसपास की कई दुकानें भी आ गईं, जिससे स्थानीय व्यापारियों में दहशत फैल गई.

    दमकल और पुलिस मौके पर जुटी

    घटना के बाद इलाके में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई.स्थानीय दुकानदार अपनी-अपनी दुकानों से सामान निकालने में जुट गए.प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गोदाम से पहले धुआं निकलता दिखाई दिया, जिसके कुछ ही देर बाद आग तेजी से फैल गई.आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दूर से ही दिखाई दे रही थी.घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया.

    हादसे में लाखों का सामान

    वहीं पुलिस बल ने इलाके को घेरकर लोगों को सुरक्षित दूरी पर हटाना शुरू किया, ताकि कोई बड़ा हादसा न हो. आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है.हालांकि प्रशासन की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.इस हादसे में लाखों रुपये के सामान के नुकसान की आशंका जताई जा रही है.



    Related News