पटना में मुकेश साहनी ने मनाया शहादत दिवस, कहा निषाद समाज का रखवाला आ चुका है

    पटना में मुकेश साहनी ने मनाया शहादत दिवस, कहा निषाद समाज का रखवाला आ चुका है

    पटना (PATNA) :  बिहार की राजधानी पटना में शहादत दिवस मनाया गया. यह दिवस सुप्रीमो मुकेश साहनी के द्वारा उनके सरकारी आवास पर मनाया गया है. इस शहादत दिवस के मौके पर बिहार, झारखण्ड और उत्तर प्रदेश से कई पार्टी के पदाधिकारी शामिल हुए. इसे लेकर मुकेश सहनी ने बताया कि आने वाले 25 जुलाई को फुलन देवी शहादत दिवस मनाया जाएगा.

    कार्यक्रम को लेकर प्लान 

    सुप्रीमो मुकेश साहनी का कहना है कि उत्तर प्रदेश में वीरांगना फूलन देवी के शहादत दिवस को मनाने नहीं दिया जाता है, इसलिए वो लोग बिहार में इस कार्यक्रम को मनाएंगे. साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार में ऐसी परिस्थिति नहीं  है वहां किसी भी कार्यक्रम के लिए माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सहयोग मिलता है. पटना में इसे लेकर एक बड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. इस कार्यक्रम में एक ही कलर की साड़ी में लगभग 25000 महिलाएं शामिल होंगी. आगे उन्होंने कहा कि 2025 और 24 में कैसे राजनीति करना है किस पार्टी के साथ राजनीति करना है क्या रणनीति बनानी है इस पर भी चर्चा होगी.  

    निषाद समाज को लेकर बयान

    सुप्रीमो मुकेश ने बताया कि आने वाले समय में उनका संघर्ष जारी रहेगा और उत्तर प्रदेश में भी वो लोग इस कार्यक्रम को करेंगे.  निषाद समाज अब जाग चुका है ये अब किसी का गुलाम नहीं होगा.  निषाद समाज का रखवाला आ चुका है जब तक इस समाज को हक और अधिकार नहीं मिलेगा तब तक निषाद समाज का वोट इसी समाज के बेटे के पास होगा.

     

     

     

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news