मांझी का नीतीश पर तंज, कहा नीतीश जी कुर्सी कुमार हैं, तेजस्वी को कभी मुख्यमंत्री नहीं बनने देंगे 

    मांझी का नीतीश पर तंज, कहा नीतीश जी कुर्सी कुमार हैं, तेजस्वी को कभी मुख्यमंत्री नहीं बनने देंगे 

    गया(GAYA):बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी अपने बेटे के मंत्रीपद के इस्तीफे के बाद जदयू और नीतीश कुमार पर लगातार बयानबाजी कर रहे हैं. इसी क्रम में शुक्रवार को गया के सर्किट हाउस में जीतन राम मांझी प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर महागठबंधन पर जमकर निशाना साधा.  

    नीतीश कुमार जी कुर्सी कुमार है- जीतन राम मांझी

      जीतन राम मांझी ने कहा कि महागठबंधन से हमारी पार्टी इसलिए अलग हुई क्योंकि नीतीश कुमार जी कुर्सी कुमार है. आपको दावे के साथ कह सकता हूं कि तेजस्वी को नीतीश कुमार कभी मुख्यमंत्री नहीं बनायेंगे.. वे भले मुख्यमंत्री बनने के लिए बीजेपी के साथ चल जायेंगे. लेकिन तेजस्वी को कभी मुख्यमंत्री नहीं बनने देंगे.   

    हमारी पार्टी गरीब हित की पार्टी है-जीतन 

     हमारी पार्टी गरीब हित की पार्टी है. इसी को देखते हुए नीतीश जी से अलग होने का निर्णय लिया है. वहीं पर्वत पुरुष दशरथ मांझी के बेटी -दामाद को जदयू पार्टी में शामिल के लिए पटना जाने पर उन्होंने बताया कि यह अच्छी बात है. एक मांझी निकला है, तो दूसरे मांझी को शामिल कर रहे हैं. जब दशरथ मांझी की भारत रत्न देने की बात हो रही है तो वे कहा है? वो अपनी भूमिका दिखाएं. गया के सत्येंद्र गौतम जो 56 दिनों तक संघर्ष कर दिल्ली में राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री से मिलकर प्रयास कर रहे हैं. दशरथ मांझी को भारत रत्न मिले.   


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news