नालंदा में अवैध संबंध में शख्स की हत्या, शव मिलने से सनसनी

    नालंदा में अवैध संबंध में शख्स की हत्या, शव मिलने से सनसनी
    नालंदा : अवैध संबंध के कारण एक युवक की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है. घटना सिलाव थाना क्षेत्र के पांकी गांव की है जहां खंदा स्थित तालाब में शनिवार की सुबह एक युवक का शव मिला. शव की पहचान पांकी गांव निवासी स्वर्गीय उपेंद्र राम के 30 वर्षय पुत्र मनी कुमार के रूप में हुई.

    जान से मारने की दी गई थी धमकी

    मृतक की माँ ने बताया की होली की रात एक लड़की दीवार फांद कर घर मे आई थी और मनी कुमार के साथ कमरे में बंद थी उसके बाद लड़की को उसके परिवार के हवाले कर दिया गया था. उसी समय लड़की के परिवार ने जान मारने की धमकी दी थी.

    अवैध संबंध में दिया गया अंजाम

    युवक दो दिनों से लापता था आज उसका शव गांव के खंदा में मिला है. घटना की जानकारी मिलने के बाद सिलाव थाना की पुलिस और राजगीर डीएसपी सुनिल कुमार घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं इस मामले में राजगीर डीएसपी सुनील कुमार ने बताया कि अवैध संबंध के कारण हत्या हुई है. एफएसएल की टीम को बुलाया गया है.

    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news