मधुबनी में महिला की पिटाई के बाद मौत, एक गिरफ्तार

    मधुबनी में महिला की पिटाई के बाद मौत, एक गिरफ्तार
    मधुबनी : जिले के घोघरडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत अमही गांव में न्याय की गुहार लगाने गई एक 40 वर्षीय महिला के साथ कथित रूप से अमानवीय व्यवहार और मारपीट का मामला सामने आया है. इलाज के दौरान महिला की मौत हो जाने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. रविवार को घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार अमही गांव वार्ड संख्या 11 निवासी मो. सहासुद्दीन की 40 वर्षीय पत्नी रौशन खातून बीते 25 फरवरी को अपनी फरियाद लेकर स्थानीय मुखिया कुमारी देवी के दरवाजे पर पहुंची थी. आरोप है कि बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया जिसके बाद मुखिया ने अपने परिजनों को बुला लिया. परिजनों ने महिला को दरवाजे पर ही खंभे से बांधकर बेरहमी से पिटाई कर दी.

    खंभे से बांधकर पिटाई, इलाज के दौरान मौत

    बताया जाता है कि बाद में डायल 112 पुलिस को बुलाकर महिला को थाना भेज दिया गया. थाना पर पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच वार्ता कर उन्हें छोड़ दिया. इधर गंभीर रूप से घायल महिला को परिजनों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घोघरडीहा में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए अनुमंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया. अनुमंडलीय अस्पताल में भी हालत में सुधार नहीं होने पर उसे दरभंगा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेजा गया.  वहां से भी बेहतर इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

    परिजन बेहाल, गांव में पसरा मातमी सन्नाटा

    मृतका अपने पीछे एक पुत्र और दो पुत्रियों समेत तीन छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ गई है. मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है. महिला को खंभे से बांधकर पिटाई किए जाने का वीडियो वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ लिया.  पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी मुखिया कुमारी देवी के पुत्र मगनू सिंह को हिरासत में लिया है. मामले की पुष्टि डीएसपी अमित कुमार ने की है. वही घोघरडीहा थाना अध्यक्ष शुभम कुमार ने बताया वायरल वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है. पुलिस बारीकी से हर पहलू पर जांच कर रही है पेशाब मिला कर शराब पिलाने वाला बात बिल्कुल गलत है. पुलिस का कहना है कि पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी. घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है तथा लोग न्याय की मांग कर रहे हैं.

    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news