LS Election 2024:काराकाट में अब बार गर्ल की हुई एंट्री!पवन सिंह के चुनावी सॉन्ग पर थिरकी बालाएं,वीडियो वायरल

    LS Election 2024:काराकाट में अब बार गर्ल की हुई एंट्री!पवन सिंह के चुनावी सॉन्ग पर थिरकी बालाएं,वीडियो वायरल

    रोहतास(ROHTAS):बिहार के अंतिम चरण के मतदान में काराकाट हॉट सीट बन कर उभरा है, क्योंकि इस सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रुप में पवन सिंह ने परचा भरा है, और जमकर चुनाव प्रचार कर रहे है, लेकिन इसी बीच इस हॉट सीट में चुनाव प्रचार में बार गर्ल की भी एंट्री हो गई है. काराकाट लोकसभा क्षेत्र में इन दोनों चुनाव प्रचार के दौरान बार-गर्ल की डांस का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

    पवन सिंह के चुनावी गाने पर थिरकी बार डांसर

    वायरल वीडियो में बार गर्ल मंच पर थिरक रही है, साथ ही चुनाव प्रचार का गीत भी बज रहे हैं. यह वायरल वीडियो 26 मई का बताया जाता है. वायरल वीडियो में काराकाट के निर्दलीय प्रत्याशी पवन सिंह का बैनर भी दिख रहा है.यह वायरल वीडियो काराकाट लोकसभा क्षेत्र के किस इलाके का है यह स्पष्ट नहीं है, लेकिन बैकग्राउंड में भोजपुरी के पावर स्टार के नाम से चर्चित पवन सिंह के चुनाव प्रचार का ऑडियो सुनाई दे रहा है. चुनाव प्रचार के गाने के म्यूजिक पर लड़कियां नाच रही है और लोग इंजॉय कर रहे हैं.

    सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

    जब से भोजपुरी कलाकार पवन सिंह चुनाव मैदान में उतरे हैं, उसके बाद लगातार भोजपुरी से जुड़े गायक,डांसर आदि अपना परफॉर्म्स करते नजर रहे हैं. सोशल मीडिया से लेकर मेन स्ट्रीम मीडिया तक पवन सिंह को कभर कर रही है, लेकिन इस बीच 'बार-गर्ल' की एंट्री ने एक नए बहस को जन्म दे दिया है. पहली बार ऐसा हुआ है कि चुनाव प्रचार में बार गर्ल का उपयोग किया गया.

    इस वीडियो से गरमा सकती है  राजनीति

     काराकाट में एक जून को मतदान होना है, 30 जून की शाम से यहां चुनाव प्रचार पूरी तरह से बंद हो जाएगी,लेकिन इसी बीच यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.काराकाट में एनडीए के प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा और माले के प्रत्याशी राजाराम सिंह चुनावी मैदान में है.वही भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह बीच में निर्दलीय आने से अचानक काराकाट चर्चा में आ गया है. तेजी से इलाके में वोट का ध्रुवीकरण हो रहा है. क्षेत्र में जबरदस्त तरीके से जातीय गोलबंदी भी देखी जा रही है. एनडीए, INDIA गठबंधन  आमने-सामने की लड़ाई अब त्रिकोणीय बन गई है, लेकिन चुनाव प्रचार के अंतिम दौड़ में बार गर्ल का वीडियो वायरल होना अपने में कई सवाल खड़े करती है.हमारा चैनल इस वीडियो की पुष्टी नहीं करता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news