पटना में NDA सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी, “वोट चोर-विधायक चोर” का आरोप

    पटना में NDA सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी, “वोट चोर-विधायक चोर” का आरोप

    पटना (PATNA) : राजधानी पटना में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया. यह प्रदर्शन एनडीए सरकार की कथित “वोट चोर और विधायक चोर” नीति के विरोध में किया गया जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेता शामिल हुए.

    प्रदर्शन में NDA सरकार के खिलाफ हुई नारेबाजी

    प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने एनडीए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है. कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जनादेश के साथ छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी और पार्टी इसके खिलाफ लगातार आवाज उठाती रहेगी.

    जो भी निर्णय लिया जाएगा वह संगठन के हित में होगा

    इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि विधायकों से जुड़े मामले पर अंतिम फैसला पार्टी का शीर्ष नेतृत्व करेगा. उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी अनुशासन सर्वोपरि है और जो भी निर्णय लिया जाएगा, वह संगठन के हित में होगा.

    कांग्रेस के इस प्रदर्शन को राज्य की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों के बीच अहम माना जा रहा है. राज्यसभा चुनाव और विधायकों की भूमिका को लेकर सियासी माहौल गरमाया हुआ है.



    Related News