मोतीहारी : फ्लिपकार्ट ऑफिस से 5 लाख की लूट, पांच अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

    मोतीहारी : फ्लिपकार्ट ऑफिस से 5 लाख की लूट, पांच अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

    मोतीहारी(MOTIHARI): मोतिहारी में बेखौफ अपराधी ने फ्लिपकार्ट ऑफिस में लूट की घटना को अंजाम दिया है. बाइक सावर हथियार बंद अपराधियों ने फिल्मी अंदाज में फ्लिपकार्ट ऑफिस में घुस कर करीब छह लाख रुपए लूट की घटना के अंजाम दिया है. घटना नगर थाना के देवरहा बाबा चौक के पास की है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि दो बाइक पर सवार पांच अपराधी ग्राहक की तरह दुकान में प्रवेश किया. सभी अपराधी अंदर आने के साथ कमर से पिस्टल निकाल ऑफिस में मौजूद सभी को डराने लगा. पहले वहां मौजूद सभी को बंदूक का भय दिखा कर हाथ खड़ा करने को कहा फिर लूट की शुरुआत की. एक अपराधी ने फाइनेंस मैनेजर को डरा कर कैश काउंटर से सारा पैसा निकाल लिया. लूट के 5 लाख 67 हजार रुपया को लैपटॉप के बैग में डाल कर सभी अपराधी फरार हो गए. इस दौरान निकलते वक्त एक अपराधी ने ऑफिस के गेट को बंद कर दिया. 

    लेवरी बॉय से भी लूट पाट

    लूट की घटना के बारे में फाइनेंस के मैनेजर मुकेश कुमार जो बेतिया का रहने वाला है. उसने बताया की अपराधी अंदर घुसने के साथ अभी पर पिस्टल तान दिया, और मेरे अंदर केबिन में घुस कर गल्ला में रखा पैसा को निकाल लिया यहां तक मेरे पर्स में रूम रेंट का 5000 रुपया रखा हुआ था उसे भी ले गए. इसके अलावा डीलेवरी बॉय से भी लूट पाट किया. अपराधी घुसने के साथ ही सभी का मोबाइल छीन लिया. फिर लूट की घटना को अंजाम दिया. 

    पुलिस अपराधियों की कर रही पहचान 

    मोतिहारी सदर एसडीपीओ अरुण कुमार गुप्ता ने फोन पर पूछे जाने पर बताया की घटना की जानकारी मिलने के बाद मैं खुद  उक्त स्थल पर पहुंच कर वहां लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किया. इस दौरान पांच अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया. एक का चेहरा खुला था, जिसके आधार पर अपराधियों की पहचान करने में जुटे हैं. 

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news