झारखंड से बिहार हो रही थी शराब तस्करी, आलू लदे ट्रक से भारी मात्रा में शराब बरामद, चालक गिरफ्तार 

    झारखंड से बिहार हो रही थी शराब तस्करी, आलू लदे ट्रक से भारी मात्रा में शराब बरामद, चालक गिरफ्तार 

    कैमूर(KAIMUR): शराब तस्करी को लेकर कैमूर पुलिस व उत्पाद विभाग द्वारा लगातार बड़े पैमाने पर कार्रवाई की जा रही है. ऐसे में डीसीएम ट्रक में 1530 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त किया गया है. यूपी-बिहार सीमा स्थित समेकित जांच चौकी पर शराब जांच को लेकर उत्पाद विभाग व एंटी लिकर टास्क फोर्स की नियुक्ति की गई है. ऐसे में सोमवार की देर शाम धनबाद की तरफ से आ रही एक डीसीएम ट्रक HR64 A 6525 को रोककर जांच किया तो आलू के बोरे के आड़ में अंग्रेजी शराब छुपाकर बिहार की सीमा में लाई जा रही थी. जिसे जब्त करते हुए चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. 

    24 घंटे में 5063 लीटर शराब बरामद 

    गौरतलब हो कि पिछले 24 घंटे में मोहनिया अनुमंडल के nh2 से कार्रवाई करते हुए दो ट्रकों पर भारी मात्रा में शराब की खेप जब्त की गई है. ट्रकों से पिछले 24 घंटे में 5063 लीटर शराब पकड़ी गई है और 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. ट्रक के साथ शराब को जब्त करते हुए मोहनिया पुलिस को सौंप दिया गया. जिस मामले में मोहनिया डीएसपी फैज अहमद खान मोहनिया थाने पहुंचकर शराब के संबंध में कई बिंदुओं पर चालक से पूछताछ कर रहे हैं. 

    एसडीपीओ फैज अहमद खान ने दी जानकारी 

    इसकी जानकारी देते हुए मोहनिया एसडीपीओ फैज अहमद खान ने बताया कि डीसीएम ट्रक में 170 पेटी यानी कुल 1530 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की गई है. इस मामले में ट्रक चालक कैथल के हरियाणा का रहने वाला नरेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ के क्रम में मामला सामने आया कि ट्रक कुरुक्षेत्र से धनबाद के लिए जा रहा था. शराब जब्त कर चालक से कई बिंदुओं पर पूछताछ की जा रही है. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news