हाजत में चल रही थी शराब पार्टी, पीते पकड़े गए दो होमगार्ड के जवान, जानिए फिर क्या हुआ 

    हाजत में चल रही थी शराब पार्टी, पीते पकड़े गए दो होमगार्ड के जवान, जानिए फिर क्या हुआ 

    पटना(PATNA) : शराबियों को पकड़ने के लिए आबकारी विभाग बना है. लेकिन यहां आबकारी विभाग का खेल देखिए कि पालीगंज में आबकारी विभाग के थाने के हाजत में पांच शराबी पार्टी मनाते हुए पकड़े गए. इतना ही उनके साथ आबकारी विभाग के कर्मी भी शराब पी रहे थे. इसकी सूचना पालीगंज एएसपी अवधेश दीक्षित को दी गई. उन्होंने तुरंत इस मामले में कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग के हाजत में छापेमारी की. छापेमारी के दौरान कैदी शराब पी रहे थे. उसी समय बाहर बैठे दो होमगार्ड के जवान को भी एएसपी ने गिरफ्तार कर लिया और इस मामले में पालीगंज थाने में मामला दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई.

    आबकारी विभाग थाना के बैरक से 5 लीटर देसी शराब भी बरामद

    पकड़े गए लोगों में विक्रम निवासी कुंदन कुमार और चंदन कुमार के साथ मझौली निवासी रामजी मांझी और संजय मांझी लालभादासारा के रहनेवाले शाहजहां अंसारी आबकारी विभाग के हाजत में शराब पी रहे थे. इसके अलावा वहां ड्यूटी पर तैनात दो सिपाही सियाराम मंडल और छोटेलाल मंडल को भी कर्तव्य में लापरवाही के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है. शराबियों के पास से दो मोबाइल भी पुलिस ने जब्त किया है. इतना ही नहीं नगर थाना की पुलिस द्वारा आबकारी विभाग थाना के बैरक में 5 लीटर देसी शराब भी बरामद किया है.

    5 लोगों के साथ होमगार्ड भी पाया गया दोषी 

    आप सोच सकते हैं कि जो विभाग शराब पीने से रोकने के लिए बनाया गया है. उसी विभाग में शराब मिल रहा है और पकड़े गए शराबी हाजत में भी शराब की पार्टी मना रहे हैं. ऐसे में यहां के लापरवाह आबकारी विभाग थानाध्यक्ष को भी बर्खास्त करना चाहिए और इस पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए. इस मामले में एसपी ने बताया कि शराब पीने के जुर्म में 5 लोगों के साथ होमगार्ड भी दोषी पाया गया है. सभी पर कार्रवाई की जा रही है. मामला दर्ज कर सभी को जेल भेजा गया है. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news