बिहार में शराबबंदी पूरी तरह से फेल : RJD विधायक भाई वीरेंद्र

    बिहार में शराबबंदी पूरी तरह से फेल : RJD विधायक भाई वीरेंद्र

    पटना : बिहार की कानून-व्यवस्था और शराबबंदी को लेकर एक बार फिर सियासी बयानबाज़ी तेज हो गई है. राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि बिहार में हालात इतने खराब हो चुके हैं कि अब कोई भी खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा.

    राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि बिहार में शराबबंदी पूरी तरह से फेल हो चुकी है. सरकार सिर्फ अपनी पीठ थपथपाने में लगी है जबकि जमीनी हकीकत यह है कि शराब की होम डिलीवरी हो रही है. उन्होंने दावा किया कि बिहार का कोई भी जिला ऐसा नहीं है जहां शराब आसानी से उपलब्ध न हो.

    भाई वीरेंद्र ने आगे कहा कि शराबबंदी के नाम पर केवल ढिंढोरा पीटा जा रहा है लेकिन कानून सख्ती से लागू नहीं किया जा रहा. बिहार से सटे राज्यो उत्तर प्रदेश, झारखंड और नेपा से शराब बेरोकटोक आ रही है. इसमें एनडीए से जुड़े लोग और बड़े माफिया शामिल हैं जो इस अवैध धंधे को चला रहे हैं. इसी वजह से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शराबबंदी कानून में कोई संशोधन नहीं करेंगे.

    उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राज्य में लॉ एंड ऑर्डर पूरी तरह से चरमरा चुका है. आए दिन हत्याएं हो रही हैं लेकिन सरकार पूरी तरह मौन है. हालात भगवान भरोसे छोड़ दिए गए हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news