लालू यादव दिल्ली रवाना , कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर कही ये बात

    लालू यादव दिल्ली रवाना , कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर कही ये बात

    पटना (PATNA): आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव आज 16 मई सोमवार को पटना एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो गए. इस दौरान उनकी पत्नी बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी भी साथ थी. राबड़ी देवी भी लालू प्रसाद यादव के साथ दिल्ली के लिए रवाना हुई. आपको बताएं कि किडनी ट्रांसप्लांट के बाद रूटीन चेकअप के लिए लालू प्रसाद यादव दिल्ली से सिंगापुर जाएंगे. वहीं इस दौरान लालू प्रसाद यादव ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि कर्नाटक चुनाव में पूरी तरह से बीजेपी का सफाया हो चुका है.

    कर्नाटक में कांग्रेस की जीत से गदगद हैं लालू

    आपको बताया कि जिस तरह से कर्नाटक में कांग्रेस की भारी जीत हुई है. उससे विपक्षी एकता में शामिल सभी दलों के हौसले बुलंद है.सभी आगामी विधानसभा 2024 को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त हो चुके हैं कि जीत विपक्षी एकता दल की ही होगी. लालू प्रसाद यादव के इस बयान से साफ है कि बिहार में आने वाले चुनाव में कुछ बड़ा देखने को मिलेगा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news