लालू यादव का बीजेपी पर इल्जाम, कहा- महाराष्ट्र में विधायक को खरीद कर बनाई जा रही है सरकार

    पटना (PATNA) : इस मौजूदा समय में राजद बिहार की सबसे बड़ी पार्टी है. जनता दल से अलग होने के बाद लालू प्रसाद यादव ने राष्ट्रीय जनता दल  का स्थापना 5 जुलाई 1997 को किया था. अब राजद ने अपनी पार्टी के 27 साल पूरे कर लिए है. जिस अवसर पर राजद ने आज अपना 27 वां स्थापना दिवस कार्यक्रम मनाया गया. इस मौके पर पूरे बिहार में राजद कार्यकर्ताओं के द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. राजद के प्रदेश कार्यालय वीरचंद पटेल मार्ग में यह कार्यक्रम हुआ. इस मौके पर राजद प्रदेश कार्यालय को भव्य तरीके से सजाया गया था. जहां राजद कार्यालय में राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव पहुँचे. लालू के स्वागत के लिए घोड़े और गाजे बाजे का पूरी व्यवस्था की गई थी. प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के साथ कार्यकर्ता भी वहां मौजूद थे.

    द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आगाज़

    पार्टी कार्यालय पहुंचकर लालू प्रसाद यादव ने राजद के ध्वज को फहराया और सलामी दी. कार्यक्रम के मंच पर पहुंचकर द्वीप प्रज्वलित कर लालू ने कार्यक्रम का आगाज़ किया. अपने संबोधन में लालू प्रसाद यादव ने कहा कि हमारी भाईचारा को रौंदा जा रहा है. प्रेम भावना से रहने वाले लोगों के बीच नफ़रत फैलाया जा रहा है. बाबा साहब ने जो संविधान बनाया था उसको खत्म करने की आज कोशिश की जा रही है. आज लोग एकजुट हो रहे हैं तो उन्हें डराया जा रहा है. आज देश में संविधान ख़तरे में हैं.

    जब उनकी सरकार जाएगी तब क्या होगा- लालू यादव

    तेजस्वी के ऊपर दर्ज हुए चार्जशीट को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोलते लालू यादव ने कहा कि, आज उनको जो करना है कर लें कल जब उनकी सरकार जाएगी तब क्या होगा. आज जिसको जो मन में आए वो करे.  मुकदमा करना है तो वो भी करें. लेकिन, जिस दिन आप जाइएगा उस दिन क्या होगा, यह भी आप सोच लीजिए. हमलोग अब डरने वाले नहीं है.  हमलोग सबचीज़ बढ़िया से सिख लिए हैं. इस बार कोई कुछ भी कर ले कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है. राजद के लोग हर समय आगे थे तो आगे रहेंगे. लालू ने पीएम मोदी को नसीहत देते हुए कहा कि तोहार का हाल होई? नरेंद्र मोदी सोच ल. मुकदमा,मुकदमा मुकदमा करो. सिर्फ यही हो रहा है.  2024 में उखाड़ फेकेंगे.  

    विधायक को खरीद कर सरकार बनाई जा रही है- लालू यादव

    लालू ने एनसीपी में टूट को लेकर भी भाजपा पर जमकर हमला बोला. लालू यादव ने कहा है कि, हमने एकता को लेकर पटना में बैठक बुलाया था. हमलोग  एकजुट हैं.  दूसरी तरफ नरेंद्र मोदी देश को तोड़ने की कोशिश में लगा हुआ है. आज देश में बड़े पैमानों पर खरीद बिक्री हो रही है. आज विधायक को खरीद कर सरकार बनाई जा रही है.  लेकिन, ये चीज़ बिहार में नहीं होने वाला है.  



    Related News