तेजस्वी के महिला योजना पर ललन सिंह का बड़ा तंज, कहा-इनके माता पिता ने अब तक कितनी योजनाओं का ऐलान किया है, बताइये

    तेजस्वी के महिला योजना पर ललन सिंह का बड़ा तंज, कहा-इनके माता पिता ने अब तक कितनी योजनाओं का ऐलान किया है, बताइये

    पटना(PATNA): केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने तेजस्वी यादव द्वारा सरकार बनने पर महिलाओं के लिए 2500 रुपये प्रति महीना दिए जाने वाले योजना पर बड़ा हमला किया है, और तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा है कि उनको पहले यह बताना चाहिए कि उनके माता-पिता ने 15 साल गद्दी पर रहने के दौरान कौन-कौन सी योजनाओं को धरातल पर उतारा.

     पढ़ें संविधान संशोधन वाले मामले पर क्या कहा

    वहीं ललन सिंह ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि संविधान संशोधन वाले मामले को लेकर बहस हुई और उस मामले में प्रधानमंत्री ने कांग्रेस को अंगूठा दिखाया है और एक-एक चीज बता दिया. उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी जी को पता होना चाहिए कि कांग्रेस ने अपने हित के लिए संविधान संशोधन किया, और प्रधानमंत्री ने देश के लिए संविधान संशोधन किया है.

    पढ़ें ललन सिंह ने राहुल गांधी के अंगूठे वाले बयान पर क्या कहा

    वहीं अब्दुल्ला के द्वारा यह बयान दिए जाने पर कि नीतीश कुमार को लीडर नहीं बनाया, इसीलिए इंडिया एलाइंस छोड़कर चले गए, इस पर ललन सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार उनलोगों के साथ रहकर भी क्या करते हैं. इन लोगों का क्या हश्र हुआ है देख लीजिए. वहीं राहुल गांधी के अंगूठा वाले बयान पर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी विपक्ष के नेता हैं आपको गंभीरता लानी चाहिए.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news