NDA में शामिल होने के आस में कुशवाहा का छलका दर्द, कहा मेरे पास सिंगल ऑप्शन है, ‘भाजपा और नरेंद्र मोदी का साथ’

    NDA में शामिल होने के आस में कुशवाहा का छलका दर्द, कहा मेरे पास सिंगल ऑप्शन है, ‘भाजपा और नरेंद्र मोदी का साथ’

    हाजीपुर (HAJIPUR) : 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए मैदान लगभग सज चुका है. गठबंधन और खेमेबाजी का दौर लगभग ख़त्म हो चुका है और तमाम पार्टी और नेता अब आमने सामने है. इसी आमने-सामने की लड़ाई के बीच वैशाली के महुआ में एक निजी कार्यक्रम रखा गया. जहां उपेंद्र कुशवाहा मौजूद थे. उन्होंने इस कार्यक्रम के दौरान पुराने साथी नितीश पर जमकर कटाक्ष किया. 

    नीतीश के साथ खुली बगावत

    नीतीश कुमार पर बात करते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने उन्हें कमजोर बताते हुए कहा जब-जब नीतीश कमजोर पड़ते है, वो विशेष दर्जे की मांग आगे कर देते है. वो जब जब कमजोर स्थिति में आते है तब तब मुद्दा बनाते है, अब जब चुनाव नजदीक आया है अपनी जमीन खिसकती हुई नजर आ रही है. उपेंद्र कुशवाहा एक तरफ अपने पुराने साथी नीतीश के साथ खुली बगावत कर रहे है तो दूसरी तरफ  NDA में शामिल होने की अपनी बेकरारी खुले मन से जाहिर कर रहे है. 

    मेरे पास सिंगल ऑप्शन है- उपेंद्र कुशवाहा

    उपेंद्र कुशवाहा ने केंद्र सरकार को लेकर कहा कि देश में नरेंद्र मोदी का कोई विकल्प नहीं है.  ऐसे में विकल्प तलाशने का सवाल नहीं है . मेरे पास सिंगल ऑप्शन है - भाजपा और नरेंद्र मोदी का साथ. 

    यह भी पढ़ें 

    सरकारी विद्यालय की छुट्टियों की लिस्ट जारी, कई छुट्टियों पर चली शिक्षा विभाग की कैची, देखिए लिस्ट

    कुशवाहा ने खुले में बयां किया अपना दर्द 

    पिछले कुछ दिनों से NDA में शामिल होने की लगातार कोशिश के बीच उपेंद्र कुशवाहा की NDA में इंट्री नहीं हो पाई है और शायद यही वजह है की अब उपेंद्र कुशवाहा खुले में अपना दर्द बयां करते दिख रहे हैं. उन्हें कई बार ऐसा कहते सुना गया है कि उनके पास NDA में शामिल होने के अलावा कोई विकल्प नहीं है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news