बाढ़(BARH):बाढ़ थाना क्षेत्र के भटगांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई.इस दौरान ब्लेड और चाकू से हमला किया गया, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को आनन-फानन में बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की हालत नाजुक देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया.
पढ़े विवाद की वजह
घटना के संबंध में घायल अरविंद राय ने बताया कि विवाद परिवार के भीतर ही जमीन के बंटवारे को लेकर है. सभी सहोदर भाई है.उनके अनुसार, एक भाई का हिस्सा सड़क किनारे था, जिस पर उसने घर बना लिया। वहीं बाकी दो भाइयों के हिस्से में आने वाली करीब 10 धुर जमीन को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया उन्होंने बताया कि जमीन का लिखित बंटवारा नहीं हुआ है, बल्कि केवल मौखिक रूप से ही हिस्सेदारी तय की गई थी, जिसे लेकर दोनों पक्षों में असहमति बनी हुई थी.
मामले की जांच कर रही है पुलिस
अरविंद राय ने आरोप लगाया कि इसी विवाद को लेकर उनके भतीजे नीतीश कुमार ने शाम में आकर मारपीट शुरू कर दी और ब्लेड व चाकू से हमला कर दिया, जिससे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर जाँच शुरू की.

