BPSC परीक्षा रद्द कराने की  मांग को लेकर आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों से मिलने पहुंचे खान सर,जानिए क्या कहा

    BPSC परीक्षा रद्द कराने की  मांग को लेकर आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों से मिलने पहुंचे खान सर,जानिए क्या कहा

    बिहार(BIHAR): 70वीं बीपीएससी परीक्षा को लेकर बिहार में बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा. पटना के गर्दनीबाग इलाके में छात्र अपनी मांगो के साथ डटे हुए है. कई बार छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई हुई, लाठी चली. लेकिन आंदोलन की मशाल लिए छात्र जमे दिख रहे है. वहीं परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर अब आंदोलन और भी तेज हो गया. इस बीच खान सर छात्रों के मिलने धरना स्थल पर पहुंचे. उन्होंने छात्रों के समर्थन में हुंकार भरा है और आयोग को आँख दिखाया कि जब तक दोबारा परीक्षा नहीं ली जाती आंदोलन किसी भी कीमत पर रुकने वाला नहीं है. बिहार के मशहूर शिक्षक खान सर ने पटना में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मुलाकात करते हुए छात्रों के साथ खड़े रहने की बात कही है 

    खान सर ने दिया आयोग को चेतावनी

    इस बीच ख़ान सर ने साफ़ तौर पर आयोग को चेताते हुए कहा कि आयोग को सीसीटीवी चेक करनी चाहिए साथ ही परीक्षा दोबारा लेना होगा. उन्होंने कहा कि हम सब यहां अपना हक मांगने के लिए आए हैं, हम तब तक लड़ेंगे जब तक हमे हमारा हक नहीं मिल जाता है. 

    25  दिसंबर को बीपीएससी छात्रों पर पुलिस ने किया था लाठीचार्ज

    बता दे कि एक सप्ताह से ज्यादा अभ्यर्थियों द्वारा परीक्षा रद्द की मांग को लेकर आंदोलन किया जा रहा है. हालांकि छात्रों का आंदोलन को लेकर साफ कहना है कि इसे कोई भी राजनीतिक दल राजनीतिक मुद्दा न बनाएं. लेकिन फिर भी कई नेताओं ने अभ्यर्थियों से मुलाकात की है. दरअसल 25  दिसंबर को बीपीएससी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहें छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया था, जिसके बाद पहली बार खान सर ने छात्रों से मुलाकात कर उनके साथ खड़े दिख रहे हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news