रामेश्वरम धाम के स्वरूप वाला कांवर बना आकर्षण का केंद्र,सेल्फी लेने के लिए लोगों की उमड़ी भीड़ 

    रामेश्वरम धाम के स्वरूप वाला कांवर बना आकर्षण का केंद्र,सेल्फी लेने के लिए लोगों की उमड़ी भीड़ 

    मुंगेर(MUNGER); विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला में कांवरिया पथ पर श्रद्धालुओं का उत्साह और उल्लास देखते ही बन रहा है. वही कच्ची कांवरिया पथ से लेकर बाबा धाम मंदिर तक अद्भुत नजारा भी देखने को मिल रहा है. आज सुल्तानगंज देवघर मुख्य मार्ग के तारापुर के हरपुर के पास एक अद्भुत नजारा देखने को मिला. जहां झारखंड के चाईबासा के नीलकंठ समिति द्वारा 15 फीट ऊंचा रामेश्वरम मंदिर का बना कांवर मार्ग में आकर्षण का केंद्र बना रहा. 

    चार वर्षों से अलग-अलग प्रतिमा का कांवर बनाकर करते हैं जल अर्पित

    समिति के अध्यक्ष अमन साव बताते हैं कि चार वर्षों से वे लोग लगातार अलग-अलग प्रतिमा का कांवर बनाकर बाबा को जल अर्पित करते हैं. पिछले वर्ष रथ का प्रतिमा बनाकर देवघर गए थे. इस बार रामेश्वरम धाम की आकृति का कांवर बनाकर जा रहे हैं. इसे प्लाई बोर्ड थर्माकोल आदि से बनाया गया है. कच्ची कांवरिया पथ में वृक्ष होने की वजह से उस ओर से कांवर नहीं ले जा सके. इसको चार कांवरिया खींच के जा रहे हैं. इनलोगों का 15 कांवरियों का जत्था है. इस कांवर की ऊंचाई 15 फीट और इसका वजन 150 किलो है.  इसको बनाने में लगभग दो माह का समय लगा है. जिसके बाद ये लोगों सुल्तानगंज से जल भरकर बाबा भोलेनाथ को जलाभिषेक करने बाबा धाम जा रहे हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news