फेमस होने के चक्कर में हत्यारन बनी कलयुगी पत्नी! पति ने इंस्टाग्राम पर रील बनाने से किया मना तो गला दबाकर कर दी हत्या

    Begusarai, Bihar
    फेमस होने के चक्कर में हत्यारन बनी कलयुगी पत्नी! पति ने इंस्टाग्राम पर रील बनाने से किया मना तो गला दबाकर कर दी हत्या

    बेगूसराय(BEGUSARAI):बेगूसराय में एक कलयुगी पत्नी ने इंस्टाग्राम और सोशल मीडिया पर रील बनाकर फेमस होने के चक्कर में अपने ही पति की गला दबाकर हत्या कर दी. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है.आपको बताये कि बेगूसराय जिला के पड़ोसी जिला समस्तीपुर के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के निवासी 25 वर्षीय महेश्वर राय की शादी बेगूसराय जिला के खुदाबनपुर थाना क्षेत्र के फफत गांव के रीना देवी के साथ 6 साल पहले बड़ी ही धूमधाम और हिंदू रीति रिवाज से हुई थी. शादी के बाद पति पत्नी दोनों का जीवन खुशी, खुशी गुजर रहा था, लेकिन इंस्टाग्राम पर फेमस बनने की नशा ने पत्नी को अपने ही पति का हत्यारिन बन दिया. 

    इंस्टाग्राम और सोशल मीडिया पर रील बनाकर फेमस होना चाहती थी रीना देवी

     ये पूरी घटना बेगूसराय जिला के खुदाबनपुर थाना क्षेत्र के फफत गांव की है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि पत्नी रीना देवी अपने मायके में रह रही थी, और इंस्टाग्राम और सोशल मीडिया पर रील बनाकर फेमस होना चाहती थी और लाखों रुपया कमाना चाहती थी, जो इसके पति महेश्वर रॉय को पसंद नहीं था, रीना देवी को पति महेश्वर राय ने इंस्टाग्राम और सोशल मीडिया पर रील बनाने से बार-बार मना कर रहा था, लेकिन पत्नी रीना देवी रील बनाने से नहीं मानती थी, इसी को विवाद को लेकर पति-पत्नी में इतनी विवाद हो गया कि पत्नी ने पति को ही गला दबाकर हत्या कर दी.

    पुलिस कर रही है मामले की जांच

    मृतक महेश्वर राय के बहनोई ने बताया कि रीना देवी इंस्टाग्राम और सोशल मीडिया पर रील बनाकर वायरल करती थी और इस रील बनाने का विरोध इसके पति महेश्वर राय के साथ पूरे परिवार करते थे, फिर भी रीना देवी इंस्टाग्राम और सोशल मीडिया पर रील बनाने से नहीं रुकती थी, मृतक के भाई यह ने बताया कि रीना देवी कुछ दिन से किसी लड़के से फोन पर बात भी करती  और लगातार इंस्टाग्राम और सोशल मीडिया पर रील बनाकर वायरल करती थी. घटना की सूचना मिलते ही मृतक महेश्वर राय के परिवार में कोहराम मच गया. परिजन  देर रात घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि मृतक महेश्वरी के शव को गायब करने के लिए ले जाया रहा था, तब परिजन ने शव को ले जाने से रोका और पुलिस को घटना की सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस अपने दल बल के साथ पहुंची, और शव को अपने कब्जे में लेकर पूरे मामले को जांच में जुट गई.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news