बिहार में प्रशासन पर माफिया हावी, उत्पाद विभाग के 7 जवानों को पीटकर किया घायल, जानें पूरा मामला


सासाराम(SASARAM):बिहार में पुलिस पर शराब माफिया और अपराधी किस तरह हावी है. इसका नमूना सभी को आये दिन देखने को मिलता है. कैसे छापेमारी करने गई प्रशासन की टीम पर तस्कर महला करते है. 5 जून को एक बार फिर इसकी बानगी देखने को मिली. जहां सासाराम में उत्पाद विभाग की टीम पर शराब माफियाओं ने हमला कर दिया.

छापेमारी करने गई उत्पाद विभाग की टीम पर शराब माफिया का हमला
आपको बता दे कि ये पूरा मामला सासाराम अनुमंडल क्षेत्र का है. जहां मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बड़हियाबाग के पास दयाल विगहा में छापेमारी करने गई उत्पाद विभाग की टीम पर शराब माफिया हावी हो गये. इस हमले में उत्पाद निरीक्षक प्रभात विद्यार्थी सहित उत्पाद विभाग के 7 जवान घायल हो गए. जिसमें दो महिला जवान शिक्षा तिवारी और अदिति राज भी शामिल है. सभी को इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इसके साथ ही एक्साइज इंस्पेक्टर प्रभात विद्यार्थी के सर में भी चोट लगी है. और विभाग की 2 गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं.

हमले में 7 जवान घायल, विभाग की 2 गाड़ी भी क्षतिग्रस्त
मामले की जानकारी के मुताबिक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दयाल बिगहा में अवैध शराब को लेकर पुलिस छापामारी करने गई थी. जिसमे गांव के 2 लोगों को पकड़कर ले जाने लगी. इसी दौरान गांव की भीड़ ने टीम पर हमला कर दिया. किसी तरह विभाग के पुलिसकर्मियों ने भागकर अपनी जान बचाई.
4+