रंगे हाथ घूस लेते JE गिरफ्तार, मुजफ्फरपुर में स्पेशल विजिलेंस यूनिट की हैट्रिक

    JE arrested red-handed while accepting bribe, Special Vigilance Unit scores hat-trick in Muzaffarpur | रंगे हाथ घूस लेते JE गिरफ्तार, मुजफ्फरपुर में स्पेशल विजिलेंस यूनिट की हैट्रिक

    मुजफ्फरपुर : जिले में लगातार तीसरे दिन रिश्वतखोर अधिकारी की गिरफ्तारी हुई है. 17 फरवरी को प्रभारी जिला कृषि पदाधिकारी हिमांशु कुमार की गिरफ्तारी हुई.  18 फरवरी को सदर थाना के एसआई भाष्कर कुमार मिश्रा की गिरफ्तारी हुई और 19 फरवरी को साहेबगंज बिजली विभाग के जेई अमन कुमार मिश्रा 9000 ₹ रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किए गए. भ्रष्टाचार के विरुद्ध यह लगातार तीसरे दिन की तीसरी बड़ी कामयाबी है.

    ठेकेदार ने JE के खिलाफ दर्ज कराई थी शिकायत

    राजकुमार तिवारी नामक ठेकेदार ने पटना विशेष निगरानी इकाई कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी की पेवर ब्लॉक लगाने का भुगतान करने का फाइल बढ़ाने के लिये 9000₹ रिश्वत की मांग की जा रही है. शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच कराई गई और आरोप सही पाए गए.

    निगरानी की टीम ने अमन कुमार को धर दबोचा

    आज सुबह से ही निगरानी की टीम साहेबगंज में टिकी थी जैसे ही गुरुवार को अमन कुमार ने राजकुमार तिवारी से रिश्वत की राशि स्वीकार की.  पहले से घात लगाकर बैठी निगरानी टीम ने उन्हें दबोच लिया. टीम ने उनके पास से रिश्वत के पैसे बरामद कर लिए हैं. कल उन्हें निगरानी अदालत में पेश किया जाएगा.



    Related News