पटना में जदयू कार्यकर्ताओं का हंगामा, नीतीश कुमार के फैसले पर पुनर्विचार की मांग

    पटना में जदयू कार्यकर्ताओं का हंगामा, नीतीश कुमार के फैसले पर पुनर्विचार की मांग

    पटना : नीतीश कुमार के राज्यसभा का नामांकन के बाद जदयू के नाराज़ कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल दिया है. लगातार भाजपा और नरेंद्र मोदी का विरोध कर रहे हैं वहीं जदयू और भाजपा कार्यालय के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

    कार्यालय के बाहर पोस्टर लगाकर नीतीश कुमार के फैसले पर पुनर्विचार की मांग की गई है लोकतंत्र में जनता के जनादेश और आत्म सम्मान का हनन बताया गया है वहीं जदयू कार्यकर्ताओं ने जदयू कार्यालय में पीएम मोदी की तस्वीर पर कालिक पोत कर विरोध जताया.

    कार्यकर्ताओं का कहना है कि नीतीश कुमार को हम लोग हर हाल में दिल्ली नहीं जाने देंगे. उनके नाम पर वोट लिया गया. हमारे निशांत को या तो सीएम बनाया जाए इससे कम कुछ नहीं मंजूर है. नीतीश कुमार के साथ छल हुआ है. इस छल का बदला पूरी जनता नरेंद्र मोदी से लेगी. हम लोग चुप नहीं बैठने वाले हैं सड़क पर उतरेंगे.



    Related News