जदयू ने 20 अप्रैल को बुलाई विधायक दल की बैठक, सियासी हलचल हुई तेज

    जदयू ने 20 अप्रैल को बुलाई विधायक दल की बैठक, सियासी हलचल हुई तेज

    पटना (PATNA): बिहार में नई सरकार का गठबंधन हो चुका है बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर सम्राट चौधरी ने शपथ ग्रहण भी कर लिया है वही शपथ ग्रहण के बाद अचानक जदयू ने विधायक दल की बैठक बुला ली है.बिहार में सियासी हलचल एक बार फिर से तेज हो गई है. 20 अप्रैल 2026 को 7 सर्कुलर रोड में स्थित आवास पर जदयु ने अपने विधायक दल की बैठक बुलाई है. हालांकी इसके पीछे की वजह अभी साफ नहीं हो पाया है कि किस मुद्दे को लेकर इस बैठक को बुलाया गया है.

    बैठक को लेकर तेज हुई सियासी हलचल

    आपको बता दे कि 20 अप्रैल की सुबह 11:00 बजे दिन में बैठक शुरू होगी बिहार की वर्तमान राजनीतिक स्थिति और नई सरकार बनने के बाद यह बैठक बहुत महत्वपूर्ण मानी जा रही है.सुत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस बैठक में जदयू अपने विधायक दल का नेता चुन सकती है.बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ-साथ सभी विधायक और सभी बड़े नेता मौजूदर होंगे.

    बैठक में निशांत कुमार को बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है

    जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक इस बैठक में निशांत कुमार को बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है.निशांत कुमार अब जदयू नेता के तौर सक्रिय भूमिका में नजर आ सकते हैं.बता दे कि जदयू विधायक दल की बैठक को सम्राट चौधरी के सीएम पद के शपथ ग्रहण को लेकर टाल दिया गया था वहीं अब जदयू की ओर से इस बैठक को लेकर 20 अप्रैल का ऐलान किया गया है.



    Related News