प्रशांत किशोर की जन सुराज पदयात्रा कुछ दिनों के लिए स्थगित, जानें यात्रा में किसने डाला बाधा

    Samastipur, Bihar
    प्रशांत किशोर की जन सुराज पदयात्रा कुछ दिनों के लिए स्थगित, जानें यात्रा में किसने डाला बाधा

    समस्तीपुर(SAMSTIPUR): भारतीय रणनीतिकार और राजनीतिज्ञ प्रशांत किशोर की जन सुराज पदयात्रा आज सोमवार को लगभग 25 दिनों के लिए स्थगित हो गई है. दोबारा 11 जून से अपने पुराने स्वरूप में ही यात्रा शुरू की जायेगी. प्रशांत किशोर ने समस्तीपुर के मोरवा में पीसी कर बताया कि उनके बाएं पैर की मांसपेशी फटने की वजह से चलने में दिक्कत हो रही है. डॉक्टर्स का कहना है कि रोजाना खराब सड़कों पर 20 से 25 किमी पैदल चलने की वजह से परेशानी हुई है. डॉक्टर्स  का कहना है कि 15-20 दिन पैरों को आराम दिया जाना चाहिए.  इसलिए यात्रा को स्थगित करना पड़ रहा है.

    पैरों में परेशानी की वजह से यात्रा कुछ दिनों के लिए स्थगित

    प्रशांत किशोर जन सुराज पदयात्रा के माध्यम से 2 अक्टूबर 2022 से लगातार बिहार के गांवों में पैदल चल रहे हैं. इस दौरान उन्होंने 2500 किमी से अधिक की दूरी तय की है. जिसमे पश्चिम चंपारण से चलकर शिवहर, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, वैशाली होते हुए 11 मई को समस्तीपुर जिले में प्रवेश किया. इसके बाद पैरों में समस्या आने के की वजह से डॉक्टरों ने आराम करने की सलाह दी गई है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news