सीतामढ़ी: सड़क हादसे में छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम

    सीतामढ़ी: सड़क हादसे में छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम

    सीतामढ़ी :  जिले के पुपरी थाना क्षेत्र से मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है. झझी-हट गांव के पास शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में कोचिंग जा रहे कक्षा सातवीं के छात्र रितेश कुमार उर्फ गोलू की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक रितेश संतोष दास का पुत्र था. वह रोज की तरह पढ़ाई के लिए घर से निकला था लेकिन यह उसकी जिंदगी की आखिरी सुबह बन गई.

    पिकअप ने मारी जोरदार टक्कर

    जानकारी के अनुसार, मछली लदे एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने छात्र को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रितेश ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही परिजन पहुंच, जहां बेटे का शव देखकर मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल हो गया.पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त हो गया। इस हृदयविदारक हादसे के बाद जो दृश्य सामने आया, उसने समाज को शर्मसार कर दिया।

    परिजनों का करुण क्रंदन,मचा कोहराम

    सड़क के एक ओर मासूम छात्र का शव और परिजनों का करुण क्रंदन था वहीं दूसरी ओर कुछ लोग पिकअप से सड़क पर बिखरी मछलियों को लूटने में जुट गए. किसी ने एंबुलेंस बुलाने या घायल की मदद करने की जहमत तक नहीं उठाई. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पिकअप वाहन को जब्त कर चालक की तलाश की जा रही है. ग्रामीणों ने प्रशासन से दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई और सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग की है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news