दादी से मिलने नवादा पहुंचे ईशान किशन, एक झलक के लिए बेताब दिखे क्रिकेट प्रेमी

    दादी से मिलने नवादा पहुंचे ईशान किशन, एक झलक के लिए बेताब दिखे क्रिकेट प्रेमी

    नवादा : बिहार के नवादा में भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन अपनी दादी डॉ सावित्री शर्मा से मिलने ने पहुंचे. जहां प्रशंसकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. भारतीय क्रिकेटर के पहुंचने के पूर्व ही उनके आवास पर रिश्तेदारों के साथ काफी संख्या में क्रिकेट प्रेमियों का जमावड़ा लगा रहा. नवादा पहुंचने पर लोगों ने ढोल बाजे के साथ स्वागत किया.

    इस दौरान प्रशसंक ईशान किशन के एक झलक पाने के लिए और सेल्फी लेने के लिए बेताब दिखे लोग. हालांकि ईशान किशन की आने की खबर उनके घर के अलावा पुलिस को जानकारी थी.

    लेकिन उनके आवास पर सुरक्षा को लेकर भारी पुलिस बल की तैनाती को देखकर लोगों को आशंका हुई. जिसके बाद फैन्स की भीड़ काफी संख्या में बढ़ती चली गई. हालांकि ईशान किशन दादी के घर में करीब डेढ़ घंटे तक रहने के बाद देर रात वापस पटना के रवाना हो गए.



    Related News