नालंदा में 4 अप्रैल तक इंटरनेट सेवाएं बंद, हिंसक झड़प के बाद लिया गया एक्शन

    नालंदा में 4 अप्रैल तक इंटरनेट सेवाएं बंद, हिंसक झड़प के बाद लिया गया एक्शन

    नालंदा (NALANDA) : गृह मंत्रालय ने देर शाम पत्र जारी कर एक अहम सूचना दी है. पिछले  दिनों नालंदा में हुए हिंसा को देखते हुए जिले में 4 अप्रैल तक इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है.. रामनवमी शोभा यात्रा के दौरान हुए हिंसक झड़प के बाद पहले बिहाशरीफ  शहर की  इंटरनेट सेवा बंद कराई गई उसके बाद आज से पूरे जिले की इंटरनेट सेवाएं बंद है. 

    क्या है पूरा मामला 

    सिलाव में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद द्वारा भगवान राम का शोभायात्रा निकाला गया. जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए. इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल जुलूस के आगे पीछे मौजूद रहे. जुलूस के दौरान राजगीर के एसडीओ अनिता कुमारी ने घोषणा की कि सिलाव में भी अभी से धारा 144 लागू दिया है. बताते चलें कि बिहार शरीफ में शुक्रवार को भगवान राम की शोभायात्रा के दौरान जमकर मारपीट तोड़फोड़ व आगजनी की घटना को अंजाम दिया गया था. जिसके बाद आज नालंदा जिले के सिलाव प्रखंड में शोभा यात्रा के दौरान काफी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई थी ताकि किसी भी प्रकार की कोई ना हो.  

     

     



    Related News