मोकामा (MOKAMA): बाहुबली विधायक अनंत सिंह के पैत्रिक गांव नदावाँ में अंतर्राष्ट्रीय महादंगल का आयोजन किया जा रहा है. कई दशक बाद फिर से नदावाँ गांव में पारंपरिक खेल की रौनक लौटी है. बिहार केसरी विवेकानंद सिंह उर्फ विवेका पहलवान की पहली पुण्यतिथि पर नदावाँ गांव में विराट कुश्ती अंतर्राष्ट्रीय ऐतिहासिक महा दंगल का आयोजन किया जा रहा है.
महादंगल का आगाज 3 अप्रैल से
3 अप्रैल को होने वाले इस महा दंगल में भारत, ईरान समेत तीन देश के पहलवान भाग लेंगे. जेल से जमानत पर छूटने के बाद मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने भी आयोजन स्थल का जायजा लिया था. महा दंगल को लेकर लगभग 10 बीघा जमीन को बराबर करवाया जा रहा है. आयोजन को लेकर लाखों लोगों के पहुंचने की संभावना है. समतल भूमि से लगभग पांच फीट उंचा अखाड़ा बनवाया गया है वहीं आयोजन को लेकर लगभग दस दिन पहले से तैयारी की जा रही है.
भारत, ईरान समेत तीन देश के पहलवान लेंगे भाग
एनएच-30 से नदावाँ गांव तक जाने वाली सड़क के दोनो किनारे लगे पोल और पेड़ को रंगा गया है और सड़क की मरम्मत करवाई गई है. आयोजन को लेकर पूरे इलाके में पोस्टर लगाया गया है. कार्यक्रम के आयोजक अरविंद सिंह पहलवान पूरी तैयारी में जुटे है. लाखों लोगों के पहुंचने की संभावना को लेकर पानी की व्यवस्था, पार्किंग, सुरक्षा समेत कई बिन्दुओं पर बारीकी से तैयारी की जा रही है.
Thenewspost - Jharkhand
4+


