बागेश्वर बाबा से प्रेरित होकर इस्लाम धर्म की लड़की ने अपनाया सनातन धर्म, मंदिर में रचाई शादी

    बागेश्वर बाबा से प्रेरित होकर इस्लाम धर्म की लड़की ने अपनाया सनातन धर्म, मंदिर में रचाई शादी

    पटना (PATNA) : बिहार में एक इस्लाम धर्म की लड़की ने बागेश्वर बाबा यानि पंडित धीरेन्द्र शास्त्री के कार्यक्रम से प्रेरणा लेकर पहले तो सनातन धर्म को अपनाया इसके बाद एक हिन्दू लड़के से मंदिर में शादी कर ली. ये पूरा मामला वैशाली जिले के लालगंज का है, जहाँ के सहथा गांव के रौशन कुमार को मुजफ्फरपुर जिले के गीजास गांव की इस्लाम धर्म की नौसनी प्रवीण से पढ़ाई के दौरान प्यार हो गया. हालांकि दो धर्मों के होने के कारण लंबे समय से चल रहा यह रिश्ता शादी विवाह के बंधन में नहीं बंध पा रहा था. मगर इसी बीच बागेश्वर बाबा का कार्यक्रम बिहार के पटना नौबतपुर में हुआ. इस कार्यक्रम के दौरान बागेश्वर बाबा द्वारा दिये गए प्रवचन का असर लड़की पर ऐसा हुआ कि उसने अपने धर्म को छोड़कर हिन्दू धर्म को अपना लिया.

    लड़की ने ऐसे अपनाया हिन्दू धर्म

    इस फैसले के बाद दोनों लालगंज के आचार्य कमलाकांत पाण्डेय और पंडित संजय तिवारी से मिले और धर्मांतरण के विधि विधान के बारे में जाना. पंडित द्वारा बताए गए विधानों पर चलने की ठानी और रविवार की सुबह नारायणी नदी के तट पर पंडित को लेकर पहुंच गए. वहां आचार्यो द्वारा लड़की का धर्मांतरण कराई गई. धर्मांतरण के तहत नदी में स्नान, गाय के दूध, दही, घी, गोबर के साथ साथ सर्व औषधि, भष्म आदि से भी स्नान कराते हुए मंत्रोच्चरण के साथ लड़की का सनातन धर्म में प्रवेश कराया गया.

    शिव मंदिर में हुई दोनों की शादी

    महिला द्वारा धर्म को अपनाने के बाद दोनों प्रेमी युगल लालगंज रेपुरा स्थित अर्धनारीश्वर शिव मंदिर पहुंचे. इस दौरान लड़के का पूरा परिवार भी वहाँ मौजूद था.  मंदिर में पहले सत्यनाराण भगवान की पूजा की गई.  इसके बाद विवाह विधि शुरू हुई. मंदिर में लड़के के परिवार वालों ने गहना चढ़ाया, हल्दी और घृतधारी की भी रस्म पूरा किया. आचार्य ने शादी के सात वचनों से दूल्हा दुल्हन को बंधा. बागेश्वर बाबा द्वारा हिन्दू राष्ट्र बनाने को लेकर जो संदेश दिया गया, उसका असर साफ दिख रहा है. जिसके कारण महिला रुक्मिणी बन सनातन धर्म को अपना लिया.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news