पटना पहुँचे उद्योगपति गौतम अडाणी, छपरा के मस्तीचक में रखेंगे मेगा प्रोजेक्ट की नींव

    पटना पहुँचे उद्योगपति गौतम अडाणी, छपरा के मस्तीचक में रखेंगे मेगा प्रोजेक्ट की नींव

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK): बिहार में नई सरकार बनने के बाद अब राज्य में बड़े उद्योगपतियों की सक्रियता बढ़ती दिख रही है.इसी कड़ी में भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति गौतम अडाणी पटना पहुंचे है.जानकारी के अनुसार, गौतम अडाणी आज छपरा के मस्तीचक गांव में एक बड़ी स्वास्थ्य परियोजना के भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे. यह परियोजना विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की जा रही है.

    महत्वाकांक्षी योजना के तहत एक अत्याधुनिक Eye Hospital का निर्माण

    इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत एक अत्याधुनिक Eye Hospital का निर्माण किया जाएगा, जिसमें सभी आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी. यह परियोजना अडाणी फाउंडेशन और अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल के संयुक्त सहयोग से संचालित की जा रही है.ग्रामीण स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ा कदम इस पहल को बिहार के ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य क्रांति के रूप में देखा जा रहा है.इस परियोजना का उद्देश्य ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों में लोगों को सस्ता, सुलभ और उच्च गुणवत्ता वाला नेत्र उपचार उपलब्ध कराना है.

    Skill Development से जुड़ी योजनाओं की भी शुरुआत 

    इसके साथ ही इस कार्यक्रम में Skill Development से जुड़ी योजनाओं की भी शुरुआत की जाएगी, जिससे युवाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण मिल सके और वे आत्मनिर्भर बन सकें.बताया जा रहा है कि इस परियोजना से हजारों ग्रामीण परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा और स्वास्थ्य सेवाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने में मदद मिलेगी.



    Related News