महाशिवरात्रि पर श्रीलंका की धरती पर भारत-पाक क्रिकेट मुकाबला, दिखेगा श्रद्धा और खेल का अद्भुत संगम

    India-Pakistan cricket match on Mahashivratri in Sri Lanka, a wonderful confluence of faith and sport will be seen। महाशिवरात्रि पर श्रीलंका की धरती पर भारत-पाक क्रिकेट मुकाबला, दिखेगा श्रद्धा और खेल का अद्भुत संगम

    पटना(PATNA):आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में आज क्रिकेट जगत की सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्विता देखने को मिलेगी, जब भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे. खास बात यह है कि यह रोमांचक मुकाबला महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्रीलंका की धरती पर खेला जा रहा है, जिससे श्रद्धा और खेल भावना का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है.

     दिखेगा श्रद्धा और खेल का अद्भुत संगम

    महाशिवरात्रि के अवसर पर देशभर में भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की जा रही है.पटना सहित बिहार के विभिन्न क्षेत्रों में क्रिकेट प्रेमियों ने भारतीय खिलाड़ियों को महादेव के रूप में प्रतीकात्मक रूप से प्रस्तुत किया. खिलाड़ियों की तस्वीरों पर चंदन का टीका लगाया गया, मंत्रोच्चार के साथ आरती उतारी गई और भारत माता तथा “हर हर महादेव” के जयघोष से माहौल भक्तिमय हो उठा.

    आज का दिन अत्यंत शुभ

    श्रद्धालुओं और क्रिकेट प्रशंसकों का कहना है कि आज का दिन अत्यंत शुभ है और भगवान शिव की कृपा से भारतीय टीम विजय प्राप्त करेगी.मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना के साथ टीम इंडिया की जीत के लिए प्रार्थनाएं की जा रही है.भारत-पाक मुकाबला हमेशा से ही रोमांच, उत्साह और भावनाओं से भरा रहा है.ऐसे में महाशिवरात्रि के पावन दिन यह मैच होने से लोगों की आस्था और जोश दोगुना हो गया है. प्रशंसकों को उम्मीद है कि भारतीय खिलाड़ी मैदान पर दमदार प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन करेंगे.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news