बाढ़ में अपराधियों ने मुखिया पति पर की फायरिंग, घटना से इलाके में दहशत

    बाढ़ में अपराधियों ने मुखिया पति पर की फायरिंग, घटना से इलाके में दहशत

    बाढ़(BADH):बिहार में अपराधिक घटनायें नहीं थम रही है, आये दिन हत्या, लूट और बालात्कार के संगीन मामले आते रहते है, वहीं मंगलवार को बाढ़ जिले से फायरिंग की एक घटना सामने आई, जिसमे  बाढ़ अनुमंडल में अपराधियों का तांडव देखने को मिला.जहां बाढ़ के बकमा पंचायत की मुखिया के पति और पैक्स के अध्यक्ष कुंदन कुमार पर बदमाशों ने गोली चला दी.

    फायरिंग में पैक्स के अध्यक्ष कुंदन कुमार बच गए

    वहीं गनीमत रही कि इस फायरिंग में पैक्स के अध्यक्ष कुंदन कुमार बच गए, वहीं जानकारी मिली है कि इससे पहले भी पैक्स के अध्यक्ष कुंदन कुमार के भाई की भी अपराधियों ने हत्या कर दी थी.वहीं इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.

    पुलिस सीसीटीवी खंगालने में जुटी है

    आपको बताये कि पंचायत और पैक्स के कार्य के दौरान पैक्स के अध्यक्ष कुंदन कुमार कभी बकमा तो कभी बाढ़ में रहते है, बीती रात कुंदन कुमार अपनी पत्नी के साथ बाढ़ में ही थे, तभी बदमाशों ने उनपर फायरिंग की.वहीं जानकारी मिलने के बाद पुलिस सीसीटीवी खंगालने में जुटी है, और आगे की जांच कर रही है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news