मोतीहारी(MOTIHARI): बिहार के मोतीहारी में दो भाइयों के बीच आपसी विवाद सुलझाने गई पुलिस को बंधक लिया गया. वहीं, बंधक पुलिसवालों को करीब डेढ़ घंटे बाद किसी तरह छुड़ाया गया.
क्या था पूरा मामला
बता दें कि ये घटना मोतिहारी के ढाका थाना क्षेत्र के करसहिया गांव की है, जहां जमीन संबंधित मामले को लेकर दो भाइयों के बीच पहले से विवाद था. जिसे सुलझाने के लिए गांव में पंच बैठे था, इसी बीच रमेश साह और इंदेश साह दोनों सगे भाइयों के बीच झड़प शुरू होने लगी, जिसे देखकर किसी ने 112 नंबर डायल कर पुलिस को बुला लिया. इस बीच मौके पर पहुंची पुलिस पर घर में घुसकर पीटने का आरोप स्थानीय लोगों ने लगाया और हंगामा मचाने लगे. जिसके बाद दोनों भाई के परिवार के लोगों ने पुलिस को ही बंधक बना लिया और करीब डेढ़ घंटे तक पुलिस बंधक बनी रही. वहीं, जिस रास्ते से पुलिस वाले अपनी गाड़ी से निकलने का प्रयास कर रहे थे, ग्रामीणों ने उस रास्ते पर लकड़ी का बोटा रख दिया था. वहीं, मामले की जानकारी जैसे ही पुलिस के उच्चाधिकारियों को मिली, उन्होंने काफी मुश्किल से बंधक पुलिसवालों को मुक्त कराया.
112 नंबर के पुलिस प्रभारी ने क्या कहा
वहीं, इस मामले में 112 नंबर के पुलिस प्रभारी अनिल कुमार यादव ने बताया कि हंगामे कि सूचना पर वे पहुंचे थे और दोनों भाइयों को हिरासत में लेकर थाना पर लाने का प्रयास कर रहे थे. जिसके बाद लोग आक्रोशित हो गए और घेर लिया. हालांकि पुलिस इस मामले में दोषियों को चिन्हित कर कार्यवाई करने में जुट गई है.
Thenewspost - Jharkhand
4+

