बेगूसराय में नशे मे धुत एक व्यक्ति ने एक नाबालिग को बनाया हवस का शिकार तो दूसरी को किया घायल

    बेगूसराय में नशे मे धुत एक व्यक्ति ने एक नाबालिग को बनाया हवस का शिकार तो दूसरी को किया घायल

    बेगूसराय (BEGUSARAI) : जहां एक तरफ लोग अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मना कर महिलाओं की सम्मान की बात कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ उन्ही महिलाओं के साथ दुष्कर्म के मामले थमने का नाम नहीं ले रहें हैं. बेगूसराय से बड़ी घटना सामने आई है, जहां नशे मे धुत एक व्यक्ति ने एक नाबालिग बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया है. वहीं दूसरी बच्ची को गंभीर रूप से घायल कर दिया है. इस घटना के बाद दोनों बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है. घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के पंचवीर गांव की है. गांव में उस समय तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई, जब दो नाबालिग लड़की के साथ एक व्यक्ति के द्वारा दुष्कर्म का प्रयास किया गया. इस घटना की सूचना मिलते ही साहेबपुर कमाल थाना की पुलिस ने मौके वारदात पर पहुंच कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

    घटना को कैसे दिया गया अंजाम

    पीड़ित के परिजन ने बताया कि दोनों बच्ची मध्य विद्यालय पंचवीर के परिसर में लगे व्यायाम करने बाले उपकरण से खेल रही थी, दोनों बच्चे स्कूल कैंपस में झूला-झूलने के लिए गए थे. तभी आरोपी दोनों बच्ची को खदेड़ने लगा, जिसके बाद दोनों बच्ची खुद को बचाते हुए एक शौचालय में बंद हो गई. जिसके बाद आरोपी ऊपर के रास्ते से शौचालय में घुस गया जिसके बाद आरोपी ने एक बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. वहीं दुसरे को घायल कर दिया. दोनों नाबालिग बच्ची का इलाज बेगूसराय से अस्पताल में चल रहा है. फिलहाल इस घटना के बाद गांव में कई थाने की पुलिस कैंप कर रही है. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news