मैं कहता हूं जाति पूछकर गोली चलाये... बिहार में बढ़ते एनकाउंटर के बीच सम्राट चौधरी ने ये क्या कह दिया 

    मैं कहता हूं जाति पूछकर गोली चलाये... बिहार में बढ़ते एनकाउंटर के बीच सम्राट चौधरी ने ये क्या कह दिया

    पटना(PATNA):बिहार के अलग-अलग जिलों में इन दिनों पुलिस मुठभेड़ की घटनाएं लगातार सामने आ रही है.बढ़ते अपराधों के बीच आम लोगों में जहां खौफ का माहौल देखा जा रहा है, वहीं पुलिस की सख्त कार्रवाई को लेकर चर्चा भी तेज है.इसी बीच बिहार के उपमुख्यमंत्री समर्थ चौधरी ने एक बड़ा बयान दिया है, जिसमे उन्होंने प्रशासन को जाति पूछकर गोली चलाने को लेकर कथित तौर पर निर्देश देने जैसी बात कही है.

    राजनीति में हलचल तेज

    उनके इस बयान के बाद बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है. हर तरफ इस बात की चर्चा हो रही है कि एक संवैधानिक पद पर रहते हुए इस तरह का बयान कैसे दिया जा सकता है. इस टिप्पणी को लेकर राजनीतिक गलियारों में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है और विपक्ष लगातार सरकार पर सवाल उठा रहा है.



    Related News