सिपाही हूं मालिक का जैसा आदेश होगा वैसा करूंगा! बीजेपी अध्यक्ष से मिलकर पवन सिंह ने कही ये बात

    सिपाही हूं मालिक का जैसा आदेश होगा वैसा करूंगा! बीजेपी अध्यक्ष से मिलकर पवन सिंह ने कही ये बात

     दिल्ली(DELHI):नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात के बाद भोजपुरी पॉवर स्टार और गायक पवन सिंह का बयान चर्चा में है.मीडिया से बातचीत के दौरान पवन सिंह ने कहा कि “भैया से मुलाकात हुई है, अभी एक शिष्टाचार भेंट थी.उन्होंने मुलाकात को सामान्य बताते हुए कहा कि यह कोई राजनीतिक चर्चा नहीं, बल्कि सौजन्य मुलाकात थी.हालांकि, राजनीतिक गलियारों में इस मुलाकात के अलग-अलग मायने निकाले जा रहे है.

    राज्यसभा को लेकर सवाल पर दिया दिलचस्प जवाब

    जब पवन सिंह से राज्यसभा चुनाव को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने सीधे जवाब देने के बजाय कहा, “सिपाही जो मालिक का जैसा आदेश होगा, करेंगे.इस बयान को लेकर सियासी अटकलें तेज हो गई है. पत्रकारों ने जब उनसे पूछा कि क्या बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने उनसे राज्यसभा को लेकर कोई वायदा किया था, तो इस पर पवन सिंह मुस्कुरा दिए और बिना कुछ कहे अपनी गाड़ी में बैठकर रवाना हो गए.

    सियासी चर्चाएं तेज

    पवन सिंह का यह संक्षिप्त लेकिन संकेतपूर्ण बयान कई सवाल खड़े कर रहा है.क्या उन्हें राज्यसभा भेजा जा सकता है? क्या भाजपा कोई बड़ा दांव चलने की तैयारी में है?फिलहाल आधिकारिक तौर पर कुछ भी स्पष्ट नहीं है, लेकिन इस मुलाकात और पवन सिंह की प्रतिक्रिया ने राजनीतिक चर्चाओं को जरूर हवा दे दी है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news