शक में दरिंदा बना पति! पहले कुल्हाड़ी  से काटा पत्नी का गला, फिर रात भर खून से सनी लाश के पास बैठा रहा कातिल

    शक में दरिंदा बना पति! पहले कुल्हाड़ी  से काटा पत्नी का गला, फिर रात भर खून से सनी लाश के पास बैठा रहा कातिल

    बगहा(BAGHA):रिश्तों में जब प्यार की जगह शक ले ले, तो अंजाम खून-खराबा होता है. बगहा के धनहा थाना क्षेत्र के देवीपुर गांव से एक ऐसा ही मामला सामने आया है,जहां एक पति ने पत्नी के चरित्र पर शक करते हुए इतनी बेरहमी से कत्ल किया कि किसी की रूह कांप जाए.उसने कुल्हाड़ी से पत्नी का गला रेत दिया और फिर भागा नहीं, बल्कि पूरी रात उसी खून से सने कमरे में लाश के पास बैठा रहा.

    खून से लथपथ शव के पास में बैठा था हत्यारा पति

    बताया जाता है दोनों की शादी 2005 में हुई थी.जिनके तीन बच्चे हैं.गांववालों और मृतिका के भाई के मुताबिक ओरोपी पति अक्सर शराब पीता था और पत्नी पर अवैध संबंधों का शक करता था.रविवार की रात उसने वह हद पार कर दी, जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी.सुबह जब घर से कोई हलचल नहीं हुई तो पड़ोसी पहुंचे. अंदर का नज़ारा देख सब सन्न रह गए.महिला की लाश खून में लथपथ पड़ी थी, और उसका पति चुपचाप वहीं बैठा था.जैसे कुछ हुआ ही नहीं.उसका चेहरा भावशून्य था, आंखें खाली,लेकिन हाथों और कपड़ों पर खून ही खून.वहींइस मामले में मृतिका के भाई ने बताया कि वो मेरी बहन को मार देगा, ये सोचा नहीं था. शराब पीकर मारपीट करता था. इसको लेकर एक बार केस भी हुआ था,लेकिन फिर मामले को पंचायती के माध्यम से सुलझा दिया गया.उलकी बहन ने कभी भी बच्चों की खातिर पति की शिकायत नहीं की.वह उम्मीद करती रही कि हालात सुधरेंगे, लेकिन आज मेरी बहन को मार डाला.

    पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया, कुल्हाड़ी बरामद

    धनहा थानाध्यक्ष धर्मवीर भारती ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है. हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी  जब्त कर ली गई है. पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में यह मामला शक और घरेलू विवाद से जुड़ा प्रतीत होता है.पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पूछताछ के बाद स्थिति और साफ होगी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news