बिहार के कुख्यात क्रिमिनल्स को कैसे मिलेगी "काला पानी" की सजा, कैमूर के अधौरा पहाड़ पर क्या है तैयारी!

    बिहार के कुख्यात क्रिमिनल्स को कैसे मिलेगी "काला पानी" की सजा, कैमूर के अधौरा पहाड़ पर क्या है तैयारी!

    TNP DESK- अपराधियों के खिलाफ सख्त हुई बिहार सरकार अब "काला पानी" की तर्ज पर कड़ी सुरक्षा वाली जेल का स्थान चिन्हित कर  दिया है.  इस जेल में आतंकियों और कुख्यात क्रिमिनल्स को रखा जाएगा।  डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने घोषणा कर दी है कि यह जेल  कैमूर जिले में स्थित  अधौरा पहाड़ पर बनेगी ।  इस जेल में बंद अपराधियों को बाकी दुनिया से अलग कर दिया जाएगा। 

    आज सीएम के साथ थे कैमूर के दौरे पर  थे 

     दरअसल, मुख्यमंत्री मंगलवार को समृद्धि यात्रा के दौरान कैमूर जिले के दौरे पर थे.  इस दौरान सम्राट चौधरी भी मौजूद थे.  जनसभा में बोलते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि कैमूर को जंगल और पहाड़ वाला इलाका माना जाता है.  उन्होंने कहा कि  नीतीश  सरकार ने तय किया है कि कैमूर के  अधौरा  पहाड़ पर हाई सिक्योरिटी जेल  बनेगी ।   खूंखार आतंकवादियों और कुख्यात अपराधियों को यहां बंद किया जाएगा।  हालांकि पहाड़ी पर इस तरह का  जेल बनाने की घोषणा सम्राट चौधरी ने पिछले दिनों बिहार विधानमंडल के बजट सत्र में की थी.  उस समय जगह नहीं बताया गया था कि जेल कहां बनाई जाएगी।  लेकिन अब जगह बता दी गई है. 

    कुछ दिन पहले गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने क्या कहा था 

     गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा था कि इस जेल को ऐसी पहाड़ी पर बनाया जाएगा, जहां मोबाइल नेटवर्क काम नहीं करेगा और इंटरनेट की कोई सुविधा नहीं होगी।  इस जेल तक आने-जाने वाले का बस एक ही रास्ता होगा और उसे पर भी पहरा रहेगा।  बता दें कि अंडमान निकोबार द्वीप समूह के पोर्ट ब्लेयर में स्थित सेलुलर जेल को काला पानी जेल कहा जाता है.  अंग्रेजों द्वारा भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों को इसमें बंद किया जाता था और कठोर यातनाएं दी जाती थी.  यहां कैद लोग बाकी दुनिया से अलग हो जाते थे.  अब बिहार सरकार भी काला पानी की तर्ज पर जेल के लिए स्थान चिन्हित कर लिया है, अब निर्माण कार्य शुरू होने की प्रतीक्षा रहेगी। 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो



    Related News