भारतीय प्रशासनिक सेवा के 11 अधिकारियों को होली का तोहफा, संयुक्त सचिव स्तर में मिला प्रमोशन 

    भारतीय प्रशासनिक सेवा के 11 अधिकारियों को होली का तोहफा, संयुक्त सचिव स्तर में मिला प्रमोशन 

    पटना(PATNA): बिहार में भारतीय प्रशासनिक सेवा के 11 अधिकारियों को प्रोन्नति देकर  होली का तोहफा दिया गया है.  2019 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा बिहार संवर्ग के इन अधिकारियों की प्रोन्नति संयुक्त सचिव स्तर पर किया गया है. प्रोन्नति की तिथि 1 जनवरी 2023 रखी गयी है. मोतिहारी सदर के उप विकास आयुक्त समीर सौरभ, भागलपुर के उप विकास आयुक्त कुमार अनुराग, वैशाली के महनार अनुमंडल पदाधिकारी सुमित कुमार को होली पर प्रोन्नति का तोहफा सरकार ने दिया है

    वहीं कटिहार के उप विकास आयुक्त सौरभ सुमन यादव, बांका के अनुमंडल पदाधिकारी सुश्री प्रीति, मुजफ्फरपुर के नगर आयुक्त नवीन कुमार, मुंगेर के अनुमंडल पदाधिकारी यतेन्द्र कुमार पाल, आरा भोजपुर के उप विकास आयुक्त विक्रम विरकर, सामान्य प्रशासन विभाग में पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत प्रियंका रानी को भी प्रोन्नति का लाभ मिला है. नवादा के उप विकास आयुक्त दीपक कुमार मिश्रा और दरभंगा सदर के अनुमंडल पदाधिकारी स्पर्श गुप्ता को संयुक्त सचिव स्तर में प्रोन्नति दी गयी है. इसकी अधिसूचना सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की है. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news