शिवहर के तरियानी छपरा में बाढ़ से भीषण तबाही,  पीड़ितों ने कहा- प्रशासन नहीं ले रहा सुध

    शिवहर के तरियानी छपरा में बाढ़ से भीषण तबाही,  पीड़ितों ने कहा- प्रशासन नहीं ले रहा सुध

    शिवहर(SHEOHAR): शिवहर जिले के तरियानी छपरा में बागमती नदी पर बने तटबंध के टूट जाने के बाद तरियानी छपरा में भीषण बाढ़ से तबाही मची हुई है. SDM अविनाश कुणाल ने बताया कि करीब 50 से 60 फिट तक तटबंध टूट गया है. बता दें कि, करीब सैकड़ों घरों में बाढ़ का पानी घुस जाने से हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. दर्जनों घर नदी के तेज बहाव में जमींदोष हो गए हैं. वहीं, बाढ़ पीड़ितों का कहना है कि वे घरों में बैठकर प्रशासनिक सहायता की आस लगाए हुए हैं. रात से बाढ़ के पानी में घिरे हुए हैं. लेकिन अब तक प्रशासन देखने नहीं आया है.

    प्रशासन कर रही प्रत्येक व्यक्ति के पास मदद पहुंचाने का दावा

    वहीं, दूसरी तरफ जिला प्रशासन हर एक व्यक्ति के पास मदद पहुंचाने का दावा कर रही है. जिला प्रशासन की तरफ से बाढ़ राहत सामग्री का वितरण भी किया जा रहा है. जगह-जगह सामुदायिक किचन भी शुरू कर दिए गए हैं ताकि लोगों को खाने-पीने में कोई असुविधा नहीं हो. SDM अविनाश कुणाल व SDPO अनिल कुमार लगातार तरियानी छपरा में कैंप कर रहे हैं और लोगो को राहत सामग्री का वितरण कर रहे हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news