कहर! शॉर्ट शर्किट से दो थाना क्षेत्र में लगी आग, लाखों की संपत्ति जलकर खाक   

    कहर! शॉर्ट शर्किट से दो थाना क्षेत्र में लगी आग, लाखों की संपत्ति जलकर खाक   

    बेगूसराय(BEGUSARAI):गर्मी के आते ही अगलगी की घटनायें लगातार देखने को मिल रही है. बेगूसराय में शुक्रवार को दो थाना क्षेत्रों में भीषण आग लग गई. जिसमे लाखों की संपत्ति जलकर खाक हो गई. घर में रखा सारा सामान भी धू-धूकर जल गया. पहली घटना बछवाड़ा थाना क्षेत्र की है तो दूसरी बखरी थाना क्षेत्र के मलकूआ पंचायत की है. वहीं आग के भयावह रुप को देखकर लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई.  

    शॉर्ट शर्किट से दो थाना क्षेत्रों में लगी आग

      पहली घटना बछवारा थाना क्षेत्र के चमथा पंचायत दो के वार्ड नंबर 8 में अगलगी की घटना के बाद मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. लोग इधर-उधर भागने लगे. वहीं आग लगते ही कई घर जल गये. अगलगी में घर में रखे सारा सामान जल कर राख हो गया. बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी.  

    लाखों की संपत्ति जलकर खाक 

    वहीं दूसरी घटना बखरी थाना क्षेत्र के परिहारा पंचायत अंतर्गत मलकुवा गांव में भीषण आग लगने से कई घर जलकर राख हो गये. मौके पर लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया. लेकिन आग ने विकराल रूप ले लिया था. स्थानीय लोगों ने बताया कि बिजली की चिंगारी की वजह से भीषण आग लगी. वहीं मौके पर कई दमकल के टीम पहुंचकर किसी तरह आग पर काबू पाया. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news