महागठबंधन ने किया जीत का दावा, पटना में राज्यसभा चुनाव को लेकर हलचल

    महागठबंधन ने किया जीत का दावा, पटना में राज्यसभा चुनाव को लेकर हलचल

    पटना : बिहार की पांच राज्यसभा सीटों के लिए आज होने वाली वोटिंग से पहले महागठबंधन के विधायक होटल से विधानसभा के लिए निकलने लगे हैं. कुछ ही देर में वोटिंग की प्रक्रिया शुरू होने वाली है.

    महागठबंधन के पास 50 विधायकों का समर्थन मौजूद

    वोटिंग के लिए रवाना होने से पहले महागठबंधन के नेताओं ने अपनी जीत को लेकर बड़ा दावा किया है. नेताओं का कहना है कि राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए 41 विधायकों के समर्थन की जरूरत होती है, जबकि महागठबंधन के पास 50 विधायकों का समर्थन मौजूद है.

    सभी दल अपने-अपने विधायकों को एकजुट रखने में जुटे

    ऐसे में महागठबंधन के नेताओं का कहना है कि उनकी एक सीट की जीत तय है. सभी विधायक एकजुट होकर वोटिंग के लिए विधानसभा पहुंच रहे हैं. राज्यसभा चुनाव को लेकर प्रदेश की सियासत भी तेज हो गई है और सभी दल अपने-अपने विधायकों को एकजुट रखने में जुटे हुए हैं.

     



    Related News