नालंदा में दर्दनाक घटना के बाद सरकार अलर्ट, CM नीतीश कुमार खुद कर रहे मॉनिटरिंग
नालंदा (NALANDA) : नालंदा में हुई घटना को लेकर बिहार सरकार ने गंभीर रुख अपनाया है. राज्य के मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि सरकार इस पूरे मामले पर लगातार नजर बनाए हुए है और हर स्तर पर स्थिति की मॉनिटरिंग की जा रही है. उन्होंने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार स्वयं इस घटना की पल-पल की जानकारी ले रहे हैं और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे रहे हैं ताकि राहत एवं बचाव कार्य में किसी प्रकार की कमी न रहे.

Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
- March 31, 2026
- Updated 1:31 pm
नालंदा (NALANDA) : नालंदा में हुई घटना को लेकर बिहार सरकार ने गंभीर रुख अपनाया है. राज्य के मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि सरकार इस पूरे मामले पर लगातार नजर बनाए हुए है और हर स्तर पर स्थिति की मॉनिटरिंग की जा रही है. उन्होंने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार स्वयं इस घटना की पल-पल की जानकारी ले रहे हैं और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे रहे हैं ताकि राहत एवं बचाव कार्य में किसी प्रकार की कमी न रहे.
घायलों का सरकारी खर्च पर इलाज
मंत्री ने कहा कि घायलों को तत्काल बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है. सभी घायलों का इलाज सरकारी खर्च पर कराया जा रहा है ताकि उन्हें किसी प्रकार की आर्थिक परेशानी का सामना न करना पड़े. इसके साथ ही जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरी तत्परता के साथ राहत कार्य में जुटी हुई है.
पीड़ित परिवारों को 6-6 लाख मुआवजा
विजय कुमार चौधरी ने यह भी जानकारी दी कि इस दुखद घटना में जिन लोगों की मौत हुई है उनके परिजनों के लिए सरकार ने 6-6 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की है. उन्होंने कहा कि सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और उन्हें हर संभव सहायता दी जाएगी.
दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई
उन्होंने आश्वासन दिया कि घटना की जांच कराई जा रही है और जो भी दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. सरकार का प्रयास है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.