गोपालगंज: मॉडल सदर अस्पताल में दो दिनों से सड़ रहीं चार लाशें, बदबू से मरीज परेशान 

    गोपालगंज: मॉडल सदर अस्पताल में दो दिनों से सड़ रहीं चार लाशें, बदबू से मरीज परेशान 

    गोपालगंज  : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव अक्सर अस्पताल का जायजा लेते नजर आते रहते हैं. व्यवस्था को लेकर कई दावे भी किए गए. मगर गोपालगंज से जो तस्वीर सामने आई है वो हैरान कर देने वाली है. यहां अस्पताल में पिछले दो दिनों से चार लाशें सड़ रही है. बदबू ऐसी की मरीज परेशान हो गए हैं. मगर इसे देखने वाला कोई नहीं. ये लाशें इमरजेंसी वार्ड में लावारिस हालत में पड़ी हुई है. जिसे कुत्ते और चूहे नुकसान पहुंचा रहे हैं.

    अस्पताल प्रशासन को कोस रहें मरीज 

    इस मामले को लेकर मरीजों का कहना है कि दो दिनों से पड़े शव से लगातार बदबू आ रही है. और इस वजह से ईलाज करा पाना मुश्किल हो रहा है. इससे मरीज और उनके परिजनों पर संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है. मरीज अस्पताल से बाहर निकलकर अस्पताल प्रशासन को कोस रहें हैं. वहीं लापरवाही की तस्वीर सामने आने के बाद डॉक्टर से लेकर कर्मियों ने अपना पल्ला झाड़ लिया है. कोई भी कुछ कहने को तैयार नही है. 

    विपक्ष ने उठाया सवाल 

    इस मामले के सामने आने के बाद अब विपक्ष ने सवाल उठाया है.हम पार्टी के जिलाध्यक्ष पंकज सिंह राणा ने इसे अस्पताल प्रशासन की बड़ी लापरवाही बताते हुए सरकार से जांच कर दोषी कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है.मामले में जब सिविल सर्जन डॉ बीरेंद्र  प्रसाद से बात की गयी तो उन्होंने जांच कराने की बात कही.वहीं, जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश दिए हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news