गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा गोपालगंज, शराब तस्कर और पुलिस में हुई मुठभेड़, एक होमगार्ड और तस्कर घायल

    गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा गोपालगंज, शराब तस्कर और पुलिस में हुई मुठभेड़, एक होमगार्ड और तस्कर घायल

    गोपालगंज(GOPALGANJ): शराब माफियाओं को लेकर एक बड़ी खबर गोपालगंज से आ रही है. यहां पुलिस और यूपी के शराब माफियाओं के बीच मुठभेड़ देखने को मिली है. घटना कुचायकोट थाना क्षेत्र के जलालपुर एसएमडी कॉलेज के पास की है. इस मुठभेड़ में दोनों और से कई राउंड गोलियां चलाई गई हैं. इस में एक होमगार्ड जवान और एक यूपी का शराब माफिया घायल हो गया है. दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है.

    एक ट्रक में शराब की खेप बिहार आने की मिली थी सूचना

    वहीं, इस घटना को लेकर SP अवधेश दीक्षित ने बताया कि, अपसेट एक ट्रक में शराब की खेप बिहार आने की सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही कुचायकोट थाने की पुलिस ने ट्रक का पीछा करना शुरू कर दिया. पुलिस को पीछा करते देख शराब माफियाओं ने पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की. इस मुठभेड़ में पुलिस की तरफ से की गई फायरिंग में एक शराब माफिया को पैर में गोली लगी है और वहीं, शराब माफियाओं की तरफ से की जा रही फायरिंग में एक होमगार्ड जवान को पेट में गोली लग गई है.

    किसी भी हाल पर नहीं बख्शे जाएंगे शराब माफिया

    SP अवधेश दीक्षित ने बताया कि उन्होंने खुद सदर अस्पताल पहुंचकर घायलों के इलाज के बारे में जानकारी ली है और शराब माफिया से पूछताछ की है. होमगार्ड जवान का ऑपरेशन जारी है. घायल शराब माफिया की पहचान नवीन अख्तर के रूप में की गई है, जो यूपी के कुशीनगर जिला के शाहपुर का रहने वाला है. वहीं, घायल होमगार्ड जवान बसंत मांझी हैं, जो कुचायकोट थाना में तैनात हैं. साथ ही SP ने कहा कि, शराब माफियाओं को किसी भी हाल पर बख्शा नहीं जाएगा.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news