रामनवमी हिंसा के बाद बिहारशरीफ में निकाला गया सद्भावना मार्च, दोषियों पर जल्द होगी कार्रवाई 

    रामनवमी हिंसा के बाद बिहारशरीफ में निकाला गया सद्भावना मार्च, दोषियों पर जल्द होगी कार्रवाई

    नालंदा(NALANDA): बिहार के नालंदा जिले में रामनवमी पर जमकर उत्पात हुआ. शोभायात्रा के दौरान दो समुदायों के बीच झड़प ने हिंसक रूप ले लिया. इसके बाद जिले में धारा 144 लागू कर दिया गया. साथ ही इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी गई. वहीं मंगलवार को यानि पांचवे दिन स्थिति सामान्य होते ही जिला प्रशासन द्वारा बिहारशरीफ में सद्भावना मार्च निकाली गयी. सद्भावना मार्च में शामिल हुए बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री ने कहा कि इस कांड में जो भी लोग दोषी होंगे उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने कहा कि प्रशासन पूरी तरह से जांच पड़ताल कर दोषियों को सजा दिलाने में जुटा है. इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव इंजीनियर सुनील कुमार विधायक और कई राजनैतिक दलों के नेता ,समाजसेवी  और बुद्धिजीवी के अलावे आयुक्त ,डीएम एस पी और भारी संख्या में पुलिस बल और दोनों समुदाय के लोग  शामिल हुए. मार्च शहर के भराव पर से निकल कर प्रभावित इलाके का भ्रमण कर लोगों से शांति और भाईचारा बनाये रखने की अपील की. 



    Related News