बिहार सरकार पर बरसे गिरिराज सिंह, कहा- राज्य में धड़ल्ले से चल रहा लव जिहाद और लैंड जिहाद का खेल

    बिहार सरकार पर बरसे गिरिराज सिंह, कहा- राज्य में धड़ल्ले से चल रहा लव जिहाद और लैंड जिहाद का खेल

    बेगूसराय(BEGUSARAI): केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह एकदिवसीय कार्यक्रम के तहत अपने संसदीय क्षेत्र बेगूसराय पहुंचे. जहां केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार सरकार पर हमला करते हुए कहा कि आज बिहार में लव जिहाद और लैंड जिहाद दोनों ही काम साथ चल रहे हैं. आखिर ऐसी क्या वजह है कि जहां एक खास समुदाय की आबादी अधिक है, वहीं से हिंदू लड़कियों को बहला फुसलाकर भगाया जाता है. ऐसा कभी भी देखने को नहीं मिला है कि किसी मुसलमान लड़के ने मुसलमान लड़की को भगाया गया. यह एक सोची समझी साजिश के तहत ही किया जा रहा है.

    बिहार सरकार पर बरसे गिरिराज सिंह, कहा राज्य में धड़ल्ले से चल रहा लव जिहाद और लैंड जिहाद का खेल

    आगे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि आज एक दर्जन के लगभग ऐसे मामले हैं, जो सिर्फ बेगूसराय में लव जिहाद से जुड़े हुए हैं, और जिसमे मुसलमान युवक के द्वारा हिंदू लड़की को भगाया गया है. दूसरी ओर उन्होंने कहा कि आज एक खास वर्ग के लोगों को संरक्षण दिया जा रहा है और यही वजह है कि हिंदू देवी देवताओं का अपमान मुस्लिम लोगों के द्वारा किया जा रहा है. हाल ही में बलिया में दुर्गा मां की मूर्ति विसर्जन के दौरान मुस्लिम लोगों के द्वारा पत्थर बरसाए गए और उक्त मामले में भी जिला प्रशासन के द्वारा सिर्फ हिंदू लोगों को टारगेट कर केस में फसाया गया. अभी तक इसकी जांच नहीं की गई, कि आखिर उन लोगों के छत पर रोड़े और पत्थर क्यों रखे गए थे. इससे ऐसा प्रतीत होता है कि एक खास साजिश के तहत उक्त घटना को अंजाम दिया गया था.

    पढ़ें स्वास्थ्य व्यवस्था पर क्या कहा

    आज ये सारी घटनाएं इस बात का उदाहरण साबित हो रही है कि इस सरकार के संरक्षण में ही ऐसी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है, और तो और जब हिंदू के समर्थन में गिरिराज सिंह के द्वारा आवाज उठाई जाती है, तो उल्टे गिरिराज सिंह पर ही आरोप लगाया जाता है कि वह सांप्रदायिक भावनाओं को भड़का रहे हैं. चुनौती देते हुए कहा कि अगर हिंदू समाज के लोगों काअपमान होगा तो गिरिराज सिंह चुप नहीं बैठेगा और सदैव हिंदुओं के लिए लड़ता रहेगा.दूसरी ओर उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि आज बेगूसराय जिले में एक विशेष टीम बनाकर निजी अस्पतालों की जांच की जानी चाहिए, जिससे कि फर्जी तौर पर चल रहे अस्पताल बंद कराया जा सके और लोगों के जान माल की रक्षा हो सके.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news