मोतिहारी में फिर से हुआ गैंगवार, 19 राउन्ड फ़ाइरिंग कर ठेकेदार को उतारा मौत के घाट

    मोतिहारी में फिर से हुआ गैंगवार, 19 राउन्ड फ़ाइरिंग कर ठेकेदार को उतारा मौत के घाट

    मोतिहारी (MOTIHARI) : बिहार में अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि वो दिन दहाड़े आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. आए दिन बिहार ने हत्या, लूट जैसी खबरें सामने आ रही है. एक बार फिर मोतीहारी से हत्या का मामला सामने आया है. जहां बिजली विभाग के ठेकेदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. घटना फेनहारा थाना क्षेत्र के इजोरबारा गांव की है. इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची. जिसके पुलिस का कहना हैं कि ये मामला गैंगवार लग रहा है जिसकी जांच में पुलिस जुट गई है. वही इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.

    जानिए कैसे हुई घटना

    इस घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार ओमप्रकाश सिंह बिजली विभाग में ठेकेदार थे और वह अपने घर से फेनहारा आ रहे थे.  जिस दौरान घात लगाए अपराधियों ने ठेकेदार  पर 19 राउंड  फायरिंग कर दी. जिसके बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई. लगातार हो रही ऐसे घटनाएं  अब  बिहार के कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल खाड़ा करती है. अब देखना ये है कि पुलिस कब तक इन अपराधियों को पकड़ती है.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news